बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर के इन 2 लोगों ने करी ऐसी जीत हासिल जो कभी नहीं देखी होगी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो
ये कहावत पुरी की है बिजनौर के रहने वाले हकीम सरफराज व अशरफ ने दरअसल
जनपद के एक गांव के प्रधान द्वारा अवैध तरीके से अमीर लोगों के नाम काटे गए पट्टे को गांव के ही जागरुक व्यक्ति अशरफ व हकीम सरफराज के विरोध के बाद कोर्ट ने 3 साल बाद फैसला सुनाते हुए पट्टे को निरस्त कर दिया है जिसको लेकर विरोधियों के हौसले पस्त हो गए और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले दोनों जांबाज व्यक्तियों को मोहल्ले के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित भी किया है।
दरअसल यह वाक्य साल 2017 का है जब बिजनौर के गांव फतेहपुर नवाबाद में ग्राम प्रधान मोहम्मद अहमद ने अमीर लोगों से सांठगांठ करके उनके नाम पट्टे काट दिए थे अवैध तरीके से भेजे गए प्रस्ताव में कुछ लापरवाह अधिकारियों ने भी मामले में कार्रवाई आगे बढ़ा दी थी जिसमें उनके नाम पट्टे हो गए थे 2 वर्ष तक भी नाम हुए पट्टो में कोई निर्माण नहीं किया गया था क्योंकि सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने वाले सभी लोग अमीर थे जब गांव में गरीब लोगों का हक अमीर लोगों को दिए जाने की बात जब चर्चा का विषय बनी तो गांव के ही जागरूक व्यक्ति अशरफ व हकीम सरफराज ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट में वाद दायर किया और ग्राम प्रधान द्वारा अलॉट किए गए पट्टों का विरोध किया जिसमें आज कोर्ट ने गरीबों के हक में फैसला सुनाते हुए अलॉट किए गए पट्टों को निरस्त कर दिया है जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने गरीबों की लड़ाई शिद्दत और निडरता से लड़ रहे हाकिम सरफराज व अशरफ को फूल मालाओं से सम्मानित कर मिठाइयां बाटी और उनके नाम के जोरो सोरों से नारे भी लागये आपको बता दे अक्सर असरफ और हाकिम सरफराज गरीबो के हक़ में हक की लड़ाई सुरों से ही लड़ते आरहे है ऐसे ही सराहनीय कार्य को देखते हुए अशरफ को कोटद्वार में विश्व मानवाधिकार परिषद ने जिला अध्यक्ष पद से सम्मानित किया है और हकीम सरफराज को पहले से ही उनके बिरादरी के लोगों ने उनके कार्यकाल को देखते हुए यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट से बिजनौर से जिला अध्यक्ष पद से सम्मानित कर रखा है। इस अवसर पर फैसल खान पत्रकार , फैज़ान खान पत्रकार ,शारुख एडवोकेट , हाजी तस्लीम ,दिलावर खान, सुहैल इदरीसी, और गांव के सेकड़ो लोगो ने हकीम सरफ़ाराज इदरीसी व अशरफ को मिठाई खिला कर मुबारक बाद दी

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button