नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

कृषि विज्ञान केन्द्र पर एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर से विकास अग्रवाल
नगीना । कृषि विज्ञान केन्द्र पर फसल अवशेष प्रबन्धन परियोजनान्तर्गत एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का प्रमुख थीम फसलों के अवशेषों का प्रबंधन एवं अन्र्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 रखा गया। किसान मेले का उद्घाटन जिला कृषि अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी, बिजनौर द्वारा किया गया। किसान मेले में केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 शिवांगी द्वारा मोटे अनाजों की उपयोगिता एवं उत्पादन के बारे में बताया गया। डा0 पिन्टू कुमार द्वारा फसलों में लगने वाले कीट रोगों की रोकथाम एवं मशरूम उत्पादन तकनीकी की जानकारी दी गयी। डा0 प्रतिमा गुप्ता द्वारा खेती के साथ-साथ बागवानी फसलों की खेती कैसे की जाए के बारे में बताया गया। डा0 के0 के0 सिंह, परियोजना प्रभारी द्वारा कृषि की उन्नत उत्पादन तकनीकी के साथ-साथ प्राकृतिक खेती एवं फसलों के अवशेषों के उत्तम प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। डा0 शकुन्तला गुप्ता, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए मोटे अनाजों से बनाए जाने वाले उत्पादों उनके विपदन के बारे में जानकासी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवदेश मिश्रा द्वारा जनपद में कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान से सम्बन्धित, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इस अवसर पर केन्द्र पर स्थापित तकनीकी पार्क में कृषकों का भ्रमण डा0 भूपेन्द्र कुमार द्वारा करवाया गया। डा0 के0 के0 सिंह ने गोष्ठी का संचालन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्र के इंजी0 शैलेन्द्र कुमार यादव, सेवाराम आर्य एवं अब्दुल गफ्फार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम के समापन पर डा0 शिवांगी द्वारा कार्यक्रम समापन पर उपस्थित कृषकों एवं स्टाल धारकों तथा आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में 30 किसानों को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button