बेवर के गाँव किल्ली में अनुसूचित जाति की वृध्दा की गला रेत कर हत्या, पुलिस आला अधिकारी मौके पर

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी जिला प्रभारी सुबोध कुमार
मैनपुरी/बेवर- थाना क्षेत्र बेवर के गाँव किल्ली में घर के बरामदे में सो रही एक दलित वृध्दा की अज्ञात द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है।जानकारी के अनुसार ग्राम किल्ली निवासिनी विधवा मायावती72वर्ष अपने 2पुत्रों मंजेश व संजेश के साथ गाँव में ही रहतीं हैं।उनके 2पुत्र बबलू जो दिल्ली में तथा चंदन ससुराल में रहते हैं।रविवार की रात वे घर में बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सोएं हुई थीं।घर के बाकी सदस्य मकान के ऊपरी मंजिल में सोए थे।रात में 12बजे के लगभग अज्ञात व्यक्ति ने घर मे घुसकर उनका गला रेतकर हत्या कर दी।परिजनों द्वारा मामले की जानकारी रात 1बजे के लगभग लघुशंका आदि जाने पर हुई।रात में ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं सुबह पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई गई है।फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है।


















