स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

डॉ. के.के बिरला को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर स्योहारा आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

स्योहारा। उद्योगपति एवं बिरला ग्रुप के चेयरमैन रहे डॉ. के.के बिरला को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त सूचना मिलते ही नगर में स्थित चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिल परिसर में कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर महान उद्योगपति को यादकर उन्हें नमन किया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश शुगर मिल एशोसिएशन की ओर से यूपी में शुगर इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूरे होने पर एक समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश में 120 वर्ष पहले पहली चीनी मिल की स्थापना हुई थी। आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उद्योगपति डॉक्टर के.के बिरला को प्रदेश की शुगर इंडस्ट्री में अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया। लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड बिड़ला ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन तथा उनके नाती सी.एस नोपानी ने मुख्यमंत्री से ग्रहण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मीनारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय गंगवार, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, एस्मा के अध्यक्ष आदित्य झुनझुनवाला, यूपी एस्मा के प्रदेश अध्यक्ष सीबी पाटोदिया, चीनी मिल के मालिकान, चीनी मिलों के इकाई प्रमुख किसान आदि सम्मिलित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button