स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश
बारहसिंघा का बच्चा आवारा कुत्तों से बचता हुआ नगर में

बिजनौर स्योहारा आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल
स्योहारा। शनिवार को बारहसिंघा का बच्चा आवारा कुत्तों से बचता हुआ नगर में जा पहुंचा जहां पर कुत्तों से अपनी जान बचाते हुए बारहसिंघा का बच्चा ठाकुरद्वारा रोड पर अचानक से मेट्रो के सामने आ गया। मेट्रो से टक्कर लगने के कारण बारहसिंघा के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा के बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया।


















