खबरों की खबरदिल्लीराष्ट्रीय

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 16 की मौत 4 घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल
सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं। आर्मी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना तब हुई जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया। इसके बाद वह सीधे खाई में जा गिरा।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकला था, जो थंगू की ओर जा रहा था। घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर निकाला। शवों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया।
घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले जवानों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button