महिला कर्मचारियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा किया गया जागरूक

उत्तराखंड रुद्रपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
सिडकुल रुद्रपुर टाइटन व तनिष्क कंपनी में महिला कर्मचारियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा किया गया जागरूक।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहमगर डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा गौरा शक्ति एप के प्रचार प्रसार हेतु आज सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला के नेतृत्व में सिडकुल रुद्रपुर क्षेत्र में तनिष्क व टाइटन कंपनी के महिला कर्मचारियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप,मानव तस्करी ,बाल विवाह ,बाल श्रम ,यातायात व साइबर अपराध तथा महिला अपराधो के संबंध में विस्तृत जानकारी देके जागरूक किया गया। समय आने पर जागरूक होकर इसका उपयोग कर सकें तथा दूसरों को इसके बारे में जानकारी देकर जागरूक करें ना अपराधी को अपराध करने देंगे अपराधी को पनपने देंगे अपराध को समाज से खत्म कर देंगे खत्म तभी होगा जब व्यक्ति जागरूक होगा जागरूक बने


















