समाज सेवा से मन को मिलता है सूकून, डॉ बिनयामीन अंसारी

आईरा न्यूज़ नेवार्क नजीबाबाद से सरताज अहमद
नजीबाबाद । नजीबाबाद हरिद्वार रोड पर निकट मालिन नदी के तट पर स्थित एचएमएच अस्पताल दिन प्रतिदिन बुलंदिया के शिखर पर है। जिसका महत्वपूर्ण कारण डॉक्टर का व्यवहार एवं गरीब असहाय लोगों के लिए उनकी हमदर्दी है! क्योंकि डॉक्टर बिन्यामीन अंसारी समय-समय पर गरीब असहाय लोगों को मुफ्त सेवाएं देते रहते हैं! समाज सेवा का एक और रूप देते हुए हॉस्पिटल के चेयरमैन द्वारा 17 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन निशुल्क कराया गया! 17 नेत्र रोगियों में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने लाभ उठाकर डॉक्टर का एवं डॉक्टर के स्टाफ का तहे दिल से शुक्रिया किया! लक्सर से आकर नजीबाबाद में डॉ बिन्यामीन अंसारी ने समाज सेवा से अपनी नगर में एक अलग ही पहचान बनाई है! इसके बदले डॉक्टर को गरीबों की दुआएं बुलंदी पर पहुंचा रही है इतना ही नहीं कई बार ऐसा भी हुआ है कि अगर किसी मरीज के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हो पाते तो डॉक्टर अपनी हमदर्दी और दरियादिली से निशुल्क इलाज भी समय-समय पर करते रहते हैं! वही अगर बात करें हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ की तो वह भी हॉस्पिटल के चेयरमैन के रूप में मरीजों और गरीबों की सेवा करते रहते हैं डॉक्टर शोएब, गुलफाम अंसारी अन्य डॉक्टरों की मेहनत और लगन हॉस्पिटल का नाम रोशन करने में अलग ही मुकाम रखती है! डॉक्टर यामीन अंसारी ने बताया कि आगे भी नेत्र रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन जारी रहेंगे तथा समय-समय पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया के माध्यम से गरीबों की सेवा निरंतर करते रहेंगे! इस मौके पर हॉस्पिटल के सभी सीनियर डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद रहा।


















