उत्तराखंडखबरों की खबर

पुलिस का औचक चैकिंग अभियान के तहत माह दिसंबर में अब तक 1558 लोगों पर हुई कार्यवाही,31 वाहन सीज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ थाना प्रभारियों, निरीक्षक उप निरीक्षक यातायात व इंटरसेप्टर प्रभारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने वालों, अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
जनपद पुलिस द्वारा औचक चैकिंग अभियान के दौरान माह दिसम्बर में अब तक मोटर वाहन अधिनियम,उत्तराखंड पुलिस अधिनियम व कोटपा एक्ट के तहत 1558 लोगों पर कार्यवाही की गई है। विवरण निम्नवत है-
1.यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1284 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही व 31 वाहन सीज।
2.सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 36 लोगों के विरुद्ध कोटपा एक्ट में कार्यवाही।
3.सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने व शराब पिलाने वाले 238 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट में कार्यवाही।
इस कार्यवाही के दौरान 8,71,700 रु0 का जुर्माना वसूला गया

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button