उत्तराखंडखबरों की खबर

प्रेम प्रसंग में मनमुटाव के चलते प्रेमी ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड रुड़की आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
प्रेमी ने बच्चे को बोरी में कंबल में डालकर लपेट कर नहर में फेंक दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रुड़की से है। यहां प्रेम प्रसंग में मन मुटाव के चलते प्रेमी ने प्रेमिका के बारह साल के लड़के को मार डाला। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में बच्चे की हत्या का खुलासा किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि लोनी गाजियाबाद निवासी चालीस वर्षीय महिला और कासिफ (30) उर्फ गोविंदा पुत्र जाकिर निवासी सीलमपुर नाला, नई दिल्ली का प्रेस-प्रसंग चल रहा था। दोनों कलियर में परिवार के साथ किराये के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रहते थे।16 दिसम्बर को दोनों के बीच विवाद हो गया था इसके बाद महिला अपने बच्चों को घर में अकेला छोड़कर दरगाह में सोने चली गयी थी । प्रेमिका के घर से चले जाने के बाद आयान (12) फोन में यू-ट्यूब पर वीडियो देख रहा था। आयान ने उसकी आवाज ज्यादा कर रखी थी। कासिफ ने आयान को फोन की आवाज कम करने के लिए कहा।इस बीच दोनों में कहासुनी हो गयी। वहीं, कासिफ और महिला में प्रेम-प्रसंग को लेकर भी मनमुटाव चला रहा था। कासिफ को शक था कि प्रेमिका धोखा दे रही है। इस दौरान काफिस को गुस्सा आया और वह आयान के पास पहुंचा। आयान की गला घोटकर हत्या कर दी, ताकि प्रेमिका को सबक सिखा सके। हत्या के बाद आयान के शव को बोरे में डाला और कंबल में लपेट लिया।
हरिद्वार से पकड़ा गया आरोपी। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे के आसपास गंगनहर में आयान का शव फेंक दिया और घर जाकर सो गया। अगले दिन महिला और कासिफ पुल के पास मिले थे। दोनों ने आयान की तलाश की थी। रुड़की में प्रेमिका को चकमा देकर कासिफ फरार हो गया था। शक गहराने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने चार दिन बाद कासिफ को हरिद्वार जिले से गिरफ्तार किया

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button