कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रागण में अमन कमेटी की एक मीटिंग का हुआ आयोजन

स्योहारा । फरवरी माह में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रागण में एसपी पूर्वी धर्म सिंह और सीओ इंदु सिद्धांत की अगुवाई में अमन कमेटी की एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें प्रशासन ने सभी से सहयोग और शांति की अपील करते हुए आपसी भाईचारे का भी आह्वान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी ने कावड़ यात्रा के सेवा शिविर के आयोजको से कहा कि आप के इस नेक काम मे पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से आपके साथ है बस आप सब किसी अफवाह और बहकावे पर ध्यान न दें और आपसी सहयोग बनाए रखें।
इस मौके पर कस्बा प्रभारी रोबिन सिंह,एसआई गंगाराम गंगवार,का.कपिल,का,.सतीश,का.आमिर के अलावा व्यापारी व भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा,कांग्रेसी नेता चो.फहीम उर रहमान, आफाक ठेकेदार, नीटू जोशी,विवेक भटनागर,महेंद्र सैनी, इकरामुद्दीन, राजपाल सिंह प्रजापति आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।



















