बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़

आवारा पशुओं द्वारा किसानों के खेतों में किए जा रहे नुकसान पर रोष प्रकट, ब्लाक परिसर में अनिश्चितकालीन देगी धरना

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा । क्षेत्र में कोई गोशाला न होने की वजह से आवारा पशुओं द्वारा किसानों के खेतों में किए जा रहे भारी नुकसान पर रोष प्रकट करते हुए गुरुवार 15 दिसम्बर से भाकियू ब्लाक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देगी। जिसकी जानकारी देते हुए ब्लाक अध्यक्ष चो.गजेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा काफी समय पंचायत स्तर पर गोशाला बनवाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार इसके प्रति ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है, पूरे क्षेत्र में केवल एक गोशाला है जो कि पर्याप्त नही उसके अलावा ग्राम गल्ला खेड़ी में बनने वाली गोशाला का भी निर्माण रुका हुआ है इसको पूरा कराने व अन्य गोशालाओं को बनवाने व आवारा पशुओं की व्यवस्था की मांग को लेकर कल 15 दिसम्बर 12 बजे से भाकियू द्वारा ब्लाक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर महेश यादव, सत्यवीर सिंह,शफीक,विकास ,सुखवीर सिंह,मारूफ,आदि किसान नेता मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button