भाकियू ने तहसील परिसर में 300 छुट्टा पशुओं को बांधकर गौशाला पहुंचाने के लिए जमकर किया हंगामा। पशुओं के तहसील में पहुंचते ही अधिकारी ऑफिस बंद कर हुए फरार

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर से विकास अग्रवाल
नगीना –भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में 300 से अधिक छुट्टा पशुओं को बांधकर गौशाला पहुंचाने के लिए जमकर किया हंगामा।
पशुओं के तहसील में पहुंचते ही अधिकारी ऑफिस बंद कर हुए फरार।
यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पशुओं की समस्या का समाधान ना होने तक धरने पर बैठे ।
नगीना –भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गुरुवार को छुट्टा पशुओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों द्वारा छुट्टा पशुओं को एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहित सभी के कार्यालय के बाहर बांधने के बाद धरने पर बैठे तो अधिकारी अपने ऑफिस बंद कर किसी दूसरे स्थानों पर चले गए।
गुरुवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास, ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह, सोनू सिंह विरक, सूरपाल सिंह, सहित आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के बढ़ापुर व नगीना क्षेत्र के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्राली उसे छुट्टा पशुओं को भरकर तहसील पहुंचे और पशुओं के स्थाई समाधान की मांग के लिए तहसील परिसर में हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। और तहसील में बने सभी कार्यालय के बाहर पशु बांध दिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील अधिकारी अपने-अपने कार्यालय बंद कर तहसील से निकल गए। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छुट्टा पशुओं का समाधान न होने तक अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासन प्रशासन लगातार गांव में छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की बात करता रहता है। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होती जिसके कारण किसानों की फसल लगातार बर्बाद हो रही है और आए दिन पशु किसानों को घायल कर रहे हैं जिससे किसानों में लगातार आक्रोश पनपता जा रहा है। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास ने कहा कि बार-बार अधिकारियों को छुट्टा पशुओं को गौशाला में भिजवाने के लिए ज्ञापन दे दिया जाता है। तथा बार-बार कहने के बाद भी कोई समाधान ना होने पर कार्यकर्ताओं में छुट्टा पशुओं द्वारा बर्बाद की जा रही फसलों को लेकर आक्रोश पनप गया और सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली लेकर पशुओं को तहसील प्रांगण में पहुंचा दिया गया है। यूनियन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छुट्टा पशुओं गोवंश है जिनके लिए तहसील प्रशासन ने न हीं खाने की व्यवस्था की है और ना ही पानी की व्यवस्था है। जिसके कारण पशुओं की हालत भी बिगड़ने शुरू हो सकती है। उनका कहना है कि जब किसानों की फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। तो किसान आर्थिक रुप से कमजोर हो जाएगा और जब फसलें ही खत्म हो जाएंगे तो खेती करने का ही क्या औचित्य बचेगा। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी जब तक पशुओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीनधरना दिया जाएगा। धरने पर वीर सिंह, तहसील अध्यक्ष, बलजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली देहात, गुरमीत सिंह, राजीव कुमार, चरतसिंह, श्रीमती उपमा चौहान, पूर्व प्रधान अनूप चौहान, बलराम सिंह ,डॉ धर्मवीर सिंह, प्रमोद कुमार ,सोनू पाल सिंह, सूरपाल सिंह, राम भजन सिंह, राजवीर सिंह , अजय सिंह, गफ्फार अहमद, सहित दर्जनों लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।



















