उत्तराखंडखबरों की खबर

पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए आदेश आम जनमानस को किया जाए जागरूक सुरक्षा के प्रति

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क से राजेश सिंघल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चोबे जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुशल नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल तथा क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली कोटद्वार के निकट निर्देशन में जनपद में वाहन दुर्घटनाओं पर तथा बिना बताए घर से भागने तथा मानव तस्करी संबंधी अपराधों पर पूर्णरूप से नियंत्रण किया हो इसी उद्देश्य को लेकर आज जागरूकता अभियान चलाया गया।
Ahtu प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया के प्रभार में एडिशनल उप निरीक्षक कृपाल सिंह व हमराह कांस्टेबल 168 मुकेश कुमार आज लोगों को जागरूक करते हुए उप निरीक्षक कृपाल सिंह ने लालबत्ती कोटद्वार के टैक्सी स्टैंड पर वाहन चालक और वाहन स्वामियों को जागरूक करते हुए बताया के उन्हें उनके वाहन को गैराज से बाहर निकालने से पहले वाहन के टायरों की हवा,तेल पानी,ब्रेक,कमानी, साफट,हैड लाइट,इंडिगैटर, हॉर्न, स्टैण्ड आदि को भलीभांति चेक करें उसके बाद ही गैराज से या फिर स्टैंड से वाहन को बाहर निकाले ताकि आप और आपकी सवारी सुरक्षित रहे। वाहन दुर्घटना ना होने पाए। इसके अतिरिक्त अपने वाहन में रस्सी,टार्च,प्राथमिक उपचार की सामग्री पीने का पानी आदि रखें यदि दुर्घटना होती है तो बचाव कार्य और प्राथमिक उपचार से घायलों की मदद की जा सकें। साथ ही उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने बताया आपके वाहन में कोई सवारी अकेली है या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति है और कोई बालक या बालिका चुपचाप या सुधबुध खोए हुए है। यदि शक होता है की ये बालक अपने घर से बिना बताए कहीं जा रहे है तो आप उन्हें देख कर ऐसा लगता है तो तुरंत ही थाना चौकी या पुलिस या 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दे आपके सतर्क रहने से मानव के विरुद्ध कोई अपराध होने से बच सकता है।

जनता जो वाहन में सफर कर रही है अगर उन्हें लगता है यदि कोई ड्राइवर गाड़ी शराब पीकर चला रहा है या तेज गति से चला रहा है इसकी शिकायत भी आप 112 नंबर पर पुलिस को फोन द्वारा सूचना दे सकते हैं ताकि जल्दी ही उस बहन को रोका जा सके और दुर्घटना होने से बचाया जा सके आम जनमानस को वही आजकल सड़कों पर कुछ समय से देखने में आ रहा है कुछ
छोटे बच्चों भिक्षा मांगते देखे जा रहे हैं तो याद रखें उन्हें भिक्षा ना दे यदि कुछ देना है तो उसकी जरूरत की चीज दे सकते है। भिक्षा समाज में लोगों को नकारा बनाती है।
पौड़ी पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कहीं भी अपराध होता देखें या किसी नशा तस्कर के बारे में जानकारी हो यह आपके आसपास क्षेत्र में कोई अपराधी आकर रह रहा हो उसके बारे में कोई सूचना हो तो अपनी निकटतम पुलिस चौकी यह 112 पर उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने मैं अपनी पुलिस का सहयोग करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।जनपद पौड़ी पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button