नगीना में ऑल इंडिया मुशायरा 10 दिसम्बर को शामिल होंगे फिल्मी कलाकार व मशहूर शायर।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नगीना। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मरहूम
शेख खलीलुर्रहमान की याद में ऑल इंडिया मुशायरा 10 दिसंबर की शाम को एम एम इंटर कॉलेज खेल के मैदान पर आयोजन किया गया है।

मुशायरे के आयोजक चेयर पर्सन पुत्र शेख शाहनवाज खलील ने बताया कि इस ऑल इंडिया मुशायरे में फिल्मी कलाकार अली खान, सलमा आगा, नगमा, डॉ०अंजुम रहबर, प्रो०वसीम बरेलवी, जोहर कानपुरी, केसर खालिद (आई०पी०एस०), लता हया, डॉ०नवाज़ देवबन्दी, हसन काज़मी, खुर्शीद हैदर, कलीम समर, हसन काज़मी, तरन्नुम कानपुरी, अमीर अकबराबादी, डॉ०ऐजाज़ अली बाराबंकी, जमील खैराबादी, चरन सिंह बशर, शरफ़ नानपारवी, शम्स देवबन्दी, मुमताज़ नईम आदि देश के नामचीन शायर मुशायरे में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह है मुशायरा अपने मरहूम पिता वे दो बार चेयरमैन रहे शेख खलीलुर्रहमान की याद में करा रहे है। इससे पूर्व शाहनवाज खलील अपने मरहूम पिता की याद में यूपी स्तरीय बॉडीबिल्डर चैंपियनशिप, ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट, प्रांतीय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट, कबड्डी प्रतियोगिता, कैरम बोर्ड प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता, करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके मरहूम पिता इस तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजित कर जहां युवाओं को खेलकूद की प्रेरणा देने का प्रयास करते रहे वहीं दूसरी ओर सर्व समाज के लोगों को जातिवाद के बंधन से मुक्त कर एक साथ रहने की प्रेरणा स्रोत बने रहे, उनका प्रयास भी अपने पिता के अच्छाइयों को आगे बढ़ाना है इसलिए हमें आवाम का आशीर्वाद चाहिए।



















