उत्तराखंडअपराधखबरों की खबर

आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले माँ-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड सितारगंज आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

सितारगंज क्षेत्र में आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने करने वाले दो अभियुक्तों को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली सितारगंज में गोपाल मजूमदार पुत्र स्व० पंचानन मजूमदार निवासी ग्राम टैगोर नगर शक्तिफार्म थाना- सितारगंज,उधम सिंह नगर द्वारा शिकायत की गई कि उसके पड़ोस में रहने वाली पुतुल विश्वास और उसके दोनों पुत्रों द्वारा उसके परिवार को जमीन को लेकर अक्सर गाली गलौज कर धमकी देकर प्रताड़ित किया जाता है। जिससे परेशान होकर उसके पिता स्व० पंचानन मजुमदार द्वारा प्रताड़ित एवं धमकाए जाने से तंग आकर एंव परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाने पर पुतुल विश्वास मिहिर विश्वास ,मिलन के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों के निर्देशन में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 02 अभियुक्तो को मंगलवार को 02अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा
गिरफ्तारअभियुक्त गण
1- पुतुल विश्वास पत्नी मृत्युंजय विश्वास ग्राम टैगोर नगर शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर
2- मिलन विश्वास पुत्र मृत्युंजय विश्वास ग्राम टैगोर नगर शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button