मिशन 2024 में मजबूती देकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाने में उनका सहयोग करना-टीम मोदी सपोर्टर संघ

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। टीम मोदी सपोर्टर संघ की बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को पूरा करने का हमारा संकल्प है और हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 2024 में उन्हें मजबूती देकर पुनः प्रधानमंत्री बनाने में उनका सहयोग करना है। वे नगर के मौहल्ला सराय टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के लोगों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मुरादाबाद निवासी मौ.साजिद को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उनसे संगठन को मजबूत की अपेक्षा की। बैठक में सरकारी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके तथा बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिये संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज की हितों में किये गये कार्य की चर्चा कर समाज के लोगों से करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर टीम मोदी सपोर्टर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि मिशन 2024 को सफल बनाने मे सभी की अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर गुलजार अहमद, मौहम्मद साजिद, मौ.सईद, मौहम्मद आलम शेख, नरेंद्र चैनवाल, पारस जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


















