नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

गन्ने का नए पेराई सत्र को प्रारंभ हुए लगभग एक महीना हो गया सरकार ने नहीं किये रेट निर्धारित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर

नहटौर। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) युवा विंग के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दुनिया की ऐसी कोई और वस्तु है जो बिना दाम तय किए ही बेच दी जाती हो लेकिन गन्ने का नए पेराई सत्र को प्रारंभ हुए लगभग एक महिना हो गया है परन्तु अभी सरकार ने रेट निर्धारित नहीं किये हैं। किसान के गन्ने से उद्योगपति चीनी बनाकर बाजार में भेज चुके हैं लेकिन भुगतान तो बहुत दूर की बात है अभी तक गन्ने का भाव भी तय नहीं हुआ है। यह देश में किसान का दुर्भाग्य है। अपने आपको किसान हितेषी बताने वाले सरकार अभी तक गन्ने का भाव तय नहीं कर पाई और इससे ज्यादा क्या दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है। उन्होंने सरकार से गन्ने का रेट जल्द से जल्द 450 रूपये प्रति कुन्तल घोषित करने की माँग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं चेती तो रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन चलाया जायेगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button