उत्तराखंडखबरों की खबर
देहरादून में बेकाबू ट्रक ने बाईक सवार और अन्य को कुचला, मौके पर एक व्यक्ति की हुई मौत

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
देहरादून के चंद्रमणि चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने तीन मोटरसाइकिल सवार एक रेहडी और एक दुकानदार को कुचल दिया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई यह घटना कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र की है। इस दुर्घटना से मौके पर जाम लग गया और अफरा तफरी की स्थिति हो गई। वहीं दुर्घटना की सूचना चश्मदीदों ने पुलिस को दी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और बाइक सवार युवकों को रेस्क्यू किया और अस्पताल भिजवाया। इस दुर्घटना पर सीओ सदर का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रक के फेल होने से यह हादसा हुआ है क्योंकि ट्रक चालक काफी दूर से होरन देता होगा आ रहा था और पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही जारी हैं


















