अपराधउत्तरप्रदेशखबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशो के गोली लगी दो सिपाही घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर। पुलिस व सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ के बाद जनपद में अनेको वार चेन लूटने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, क्रास फायरिंग में पुलिस के 2 सिपाही भी घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

धामपुर थाना क्षेत्र में विगत् 19 सितम्बर को नगीना- धामपुर हाइवे पर थोड़ा आगे चांद ढाबे के निकट अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर स्कूटी सवार दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनकर व उनकी स्कूटी को धक्का मारकर भाग गये थे। घटना के सम्बन्ध में थाना धामपुर में न्यू हिन्दु कालोनी निवासी पीड़िता शोभारानी जोकि थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं द्वारा मु.अ.सं. 311/22 धारा 392/427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था। जबकि 28 अक्टूबर को थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैण्ड पर रोडवेज बस में चढ़ते समय बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गये थे, इस घटना के सम्बन्ध में पीड़ित सुखवीर सिंह राणा निवासी ग्राम सौफतपुर थाना नांगल की तहरीर थाना कोतवाली शहर में मु.अ.सं. 782/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने संबंधित थाना पुलि एवं स्वागत व सर्विलांस टीम को चैन स्नैचर बदमाश पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे। मुखबिर की सूचना पर सीओ धामपुर इंदू सिद्धार्थ के निर्देशन व नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धामपुर व फोर्स, स्वाट/ सर्विलांस टीम सायं लगभग 6 बजे राजपुताना प्वाइन्ट पर पहुँची, जहां पुलिस द्वारा बाइक पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, तो उक्त बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग करते हुए बाइक का पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी जिनको घायल अवस्था में हिरासत में लिया गया। जबकि बदमाशों द्वारा चलाई गोली में थाना धामपुर में तैनात आरक्षी रोहित व आरक्षी विजय तोमर घायल हो गए हैं। पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपने नाम राहुल बावरिया पुत्र दलीप व विकास कश्यप पुत्र जोगेन्द्र निवासीगण भगीरथ डेरा थाना झिंझाना जनपद शामली बताया। पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, हीरो स्पलैन्डर संख्या यूपी 12 आर / 4898 व 56,000/- बरामद किये हैं। घटना के सम्बन्ध में थाना धामपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button