खबरों की खबरदिल्ली

जिलास्तरीय युवा उत्सव2022 में रंगकर्मी बिकास एवं साथी की संदेसप्रद मंचन मिला प्रथम स्थान ।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिलास्तरीय युवा उत्सव2022 में रंगकर्मी बिकास एवं साथी की संदेसप्रद मंचन मिला प्रथम स्थान ।

सृजन दर्पण के कलाकारों ने समूह लोकनृत्य की बहेतरीन प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधा दिया।

जावेद अख्तर। मधेपुरा,बिहार

मधेपुरा (बिहार) जिला मुख्यालय के टीपी कालेज में जिलास्तरीय कार्यक्रम,खेल मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा ने आयोजित किया जिला युवा उत्सव में समूह लोकनृत्य विधा में सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था सृजन दर्पण के कलाकारों ने युवा रंगकर्मी एवं निर्देशक बिकास कुमार के नेतृत्व में बेहतरीन प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह लोकनृत्य डौमकच जैसी लोक संस्कृति का जीवंत मंचन किया गया। पियक्कड़, जुआरी एवं गैर जिम्मेदार पति के प्रति पत्नी की बेरूखी और उपेक्षा का भाव सिपाही के गिरफ्तार किये जाने पर जब विनती के कारण स्वर में बदल जाता है तब पता चलता है भारतीय दाम्पत्य जीवन की स्थिरता का रहस्य। बौद्धिक विकास की संस्थाओं से सामान्यतः दूर रहने वाले परिवार के यह झांकी हमें भारतीय परिवार के ताने-बाने को समझने में बेहतर अवधारणा बनाती है। इस में कलाकार थे रंगकर्मी नीरज कुमार,नितिश कुमार, शुभम कुमार,सत्यम कुमार, बिकास कुमार, कल्पना कुमारी, स्नेह कुमारी एवं सृष्टि कुमरी। जबकि लोकनृत्य के सुमधुर गायकी को अपने अनोखे आवाज से शिवाली और युवा गायक आलोक कुमार ,जयकृष्ण कुमार ने सवारा। समूह लोकनृत्य विधा के निर्णायक मंडल में थे संगीत विभागाध्यक्ष प्रो.रीता कुमारी, संगीतज्ञ डॉ.रविरंजन कुमार, संगीत शिक्षक डॉ.सुरेश कुमार शशी। प्रतियोगिता में सृजन दर्पण का प्रथम स्थान आने पर संस्था अध्यक्ष डॉ.ओम प्रकाश ओम् ने प्रतिभागी रंगकर्मी को लोक संस्कृति संदेशप्रद रंगकर्म के लिए बधाई दी।साथ ही आयोजकों कों सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं। प्रस्तुति को सफल बनाने में संस्था सदस्य सौरभ कुमार,आरके राणा एवं मनिषा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।मंच संचालन जयकृष्ण यादव ने किया। मौके पर जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां, डॉ.भुपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी,प्रो.ललन प्रसाद अद्री, डॉ.अभय कुमार, डॉ.आशोक कुमार, डॉ.बंधना धोश, अमन प्रकाश,रंजन यादव, नितिश कुमार, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button