Uncategorized

मकान का लिंटर गिरने से दो मजदूरों की मौके पर मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


नांगल सोती । थाना क्षेत्र में पुराने मकान का लेंटर तोड़ते समय दो मजदूर की लेंटर में दबने से मौत हो गई सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। नांगल सोती शहजादपुर निवासी मुकिद अहमद अपने पुराने मकान को गिरवा रहा था। मजदूर मकान का लिंटर तोड़ रहे थे तभी अचानक लिंटर गिर गया। दो मजदूर लिंटर में दब गए। जिसमें शहजादपुर निवासी 45 वर्षीय मजदूर वकील पुत्र मिद्दु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 25 वर्षीय मोनू पुत्र कलवा गंभीर रूप से घायल हो गए मोनू को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समिपुर पहुंचकर दम तोड़ दिया। दो मजदूर मकान में दबने की सूचना सुनते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह व थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह मौके पर पहुचकर मुआयना किया।
आईरा न्यूज़ के लिए नांगल से नासिर मंसूरी की रिपोर्ट

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button