अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई

नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिला संयोजक तनु गोयल के आवास पर एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत देकर दुनिया को समाजवाद का संदेश देने वाले अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महाराज अग्रसेन जी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जनपद बिजनौर के पदाधिकारी द्वारा वैश्य समाज के होनहार बच्चे प्रकृति अग्रवाल, झलक सिंघल, हर्षिता माहेश्वरी, नंदनी अग्रवाल, स्वस्ति जैन, वैष्णवी तायल, आदवी अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी कक्षा सात की बेसिक शिक्षा पाठ्यक्रम ‘भारत की महान विभूतियां’ में सम्मिलित किए जाने पर हर्ष जताया और यह कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट, तनु गोयल, आदित्य अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, डॉक्टर वर्षा अग्रवाल, बबीता तायल, कृतिका माहेश्वरी, स्वाति जैन, जितेंद्र जैन आदि रहे।


















