जच्चा की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग अस्पताल हुआ सील

अस्पताल की लापरवाही से जच्चा की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग अस्पताल हुआ सील
3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण व दस्तावेज
स्योहारा।दो दिन पूर्व ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित डॉ अज़ीम के अस्पताल में हुई एक जच्चा की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था, जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी ने शव को पीएम को भेजते हुए पीड़ित की तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू करदी थी।
मामले की फजीहत होते देख उसको गम्भीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उक्त अस्पताल को सील करने के आदेश जारी कर दिए,जिसके बाद आज सीएचसी प्रभारी डॉ विशाल दिवाकर व उनकी टीम ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उसको सील कर दिया।
ज़्यादा जानकारी देते हुए डॉ विशाल ने बताया कि आज मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश के बाद इस अस्पताल को सील कर दिया गया है साथ ही 3 दिन के भीतर अस्पताल संचालको से स्पष्टीकरण व दस्तावेज मांगे गए हैं।
साथ ही विशाल दिवाकर ने कहा कि नगर व क्षेत्र में इस तरह के अस्पताल पनपने नही दिए जाएंगे।


















