खबरों की खबरमैनपुरी-उत्तरप्रदेश

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट अमन कुमार

आर्थिक सहायता राशि एवं सुरक्षा की मांग को लेकर परिजनों ने किया हाईवे जाम
पुलिस के समझाने पर आधा घण्टा में खोला जाम
भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
राजस्व विभाग के प्रति परिजनों में दिखी नाराजगी

बेवर।
गुरुवार रात हुई रंगदारी न देने पर दलित युवक की हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को गांव के बाहर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को खुलवा कर शव का अंतिम संस्कार करवाया। भारी पुलिस फोर्स के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों में राजस्व विभाग को लेकर भारी नाराजगी थी। परिजनों का कहना था कि पिछले एक वर्ष से वह अपनी जमीन की पक्की नाप के लिए संतरी से लेकर मंत्री तक, प्रशासन से लेकर शासन तक अपनी दौड़ लगा रहे थे। परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री स्तर तक मामले की शिकायत की गई थी मगर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने राजस्व विभाग पर अपराधियों से मिले होने का आरोप लगाया है। मृतक मनोज जाटव चार भाई थे एक भाई की दिल्ली में पहले ही मौत हो चुकी है। मनोज की मौत के बाद दो भाई बचे हैं। परिजनों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय है। मृतक की पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के परिजन नानकराम ने बताया कि उनकी साढ़े नौ बीघा जमीन में से साडे चार बीघा पर दबंगों का कब्जा है। जिसको खाली कराने को लेकर वह एक साल से राजस्व विभाग की चौखट दर चौखट चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और अब उनके भाई की हत्या कर दी गई।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button