खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा की मौत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा। झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा की मौत। मृतक महिला के परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक पर जमकर किया हंगामा। आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर मौके से हुआ फरार। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पूरा मामला नगर के ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित डॉ अजीम क्लीनिक कहां है जहां पर दो दिन पूर्व खुर्द नवादा निवासी ( 22 ) वर्षीय डोली पत्नी सतीश को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सक की लापरवाही के चलते डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई । महिला की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक के हाथ पाव फूल गए। जिसके बाद उक्त चिकित्सक ने नगर के एक चिकित्सक के यहां महिला को भर्ती करा दिया वहां पर भी महिला की ओर हाल बिगड़ता देख महिला को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। महिला को मुरादाबाद ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के किक्लिन पर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने मृतक महिला के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button