खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

महापंचायत को सफल बनाने के लिये भाकियू के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झौंकी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर। किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आहूत होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिये भाकियू के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झौंक दी है। इसी क्रम में जिला संरक्षक मा.विजय पाल सिंह व प्रधान महेंद्र सिंह के नेतृत्व में धामपुर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित राणा, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष पुनीत चौधरी, युवा ब्लाक महासचिव अमित चौधरी, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, नीटू कुमार आदि ने नहटौर क्षेत्र के गाँव छजुपुरा गंधु, नरगदी गंधु, नवादा, खोसपुरा, ढकौली, मदफरा आदि दर्जनों गाँवों में जनसम्पर्क कर किसानों से महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत में किसानों के राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय मुद्दों तक पर चर्चा होगी तथा सरकार को उनके समाधान के लिये चेताने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत में पहुंचकर किसान अपनी एकता व ताकत का परिचय दें ताकि सरकार तक उनकी आवाज पहुँच सके। इस अवसर पर विभिन्न गाँवों में संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button