हर घर तिरंगा कार्यक्रम से सम्बंधित नगरपालिका में आयोजित हुई मीटिंग

हर घर तिरंगा कार्यक्रम से सम्बंधित नगरपालिका में आयोजित हुई मीटिंग
स्योहारा।आज़ादी के 75वे महोत्सव के अंतर्गत देश भर में चलने वाले हर घर तिरंगे कार्यक्रम से सम्बंधित एक खास मीटिंग का आयोजन आज नगरपालिका के सभाकक्ष में आयोजित हुई ,जिसकी अध्यक्षता इओ एपी पांडे व संचालन प्रधान लिपिक देवेन्द्र सिंह ने किया।
मीटिंग में शहर इमाम मौलाना कामिल कस्मिज़समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा,मेजर रईस चौधरी, भाजपा नेता राजू अरोड़ा ,बदर खान,आदि ने अपने विचार रखते हुए आज़ादी के इस खास महोत्सव का जश्न मनाते हुए अपने घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा लगाने की अपील आवाम से की है ।
साथ ही डॉ मनोज वर्मा ने अपनी ओर से 500 झंडे,रोटरी क्लब की ओर से 500 से झंडे व भाजपा नेता ने अपनी ओर से 200 व सभासद यूसुफ ने 100 झंडे देने की घोषणा की है।
साथ ही इओ एपी पांडे ने भी सभी आम ओ खास से अपने घरों पर तिरंगा लगाकर आज़ादी के इस जश्न में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
इस मौके पर सभासद बदर खान,यासीन अकरम,अकरम अल्वी,यूसुफ,नीटू जोशी,जय शंकर शर्मा,के अलावा मौलाना अरशद हक्की,नोशाद, आसिफ रईस, तनवीर चौधरी,राज्पाल सिंह प्रजापति,आयान जावेद, के साथ नगरपालिका से जुवेशी,मुकुल विश्नोई, पंकज सिंह,शाहजेब शाजी,आदि भी मौजूद रहे।


















