कानपुर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

आईरा एवं आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन की तरफ से सावन माह में शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सावन माह में पत्रकार संगठन आईरा ने कराया शरबत वितरण

कानपुर। आईरा एवं आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन की तरफ से सावन माह में शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया।

शरबत वितरण का कार्यक्रम बगाही भट्ठा, नियर साउथ एक्स मॉल, बगाही मेन रोड मे बी पी एस न्यूज के प्रधान कार्यालय मे किया गया।

हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने शरबत का आनंद उठाया। आईरा राष्ट्रीय सचिव श्री अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि आईरा संगठन पत्रकारों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहा है। किसी भी पत्रकार साथी को कोई भी समस्या हो तो वह तुरंत बताएं ,उसकी भरपूर मदद की जाएगी।
वहीं अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोग संगठन में एकजुट होकर कार्य करें। महामंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि हम सबको मिलकर आईरा संगठन मजबूत करना है और इसे ऊंचाइयों तक ले कर जाना है।

वहीं बी पी एस न्यूज समाचार पत्र संपादक बी.पी. साहू ने कहा कि कहीं पर भी किसी को समस्या होती है, तो वह कहता है कि पत्रकार बुलाओ तो पत्रकार जाकर उसकी समस्या का समाधान करता है और जब पत्रकार को कोई समस्या होती है तो कोई भी दूर दूर तक नहीं दिखाई देता है, ऐसे में पत्रकारों की मदद के लिए आईरा संगठन कदम से कदम मिलाने के लिए दिन-रात खड़ा है। इतना सुनते ही सभी लोग आईरा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

वही आईरा चेयरमैन डॉक्टर तारिक जकी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि आईरा संगठन में जुड़े हुए सभी पत्रकार साथी एकजुट रहें और मिलकर कार्य करें। किसी को भी कोई समस्या हो तो वह हमें बताएं। उस पत्रकार की पूरी मदद की जाएगी।

शरबत वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव अविनाश श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त सचिव संजय शर्मा, मंडल संयुक्त सचिव संजय सिंह, मंडल महामंत्री सुरेश सविता, मंडल उपाध्यक्ष राज शर्मा, अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महामंत्री दिग्विजय सिंह, बी पी एस न्यूज़ संपादक बी.पी. साहू, अभिषेक कुमार, राकेश शुक्ला, सीपी शुक्ला, दिलीप गौड, अरविंदर सिंह, सुधीर साहू, अरुण कुमार अस्थाना, सुनील प्रकाश अस्थाना, सुनील कुमार, विजय कुमार तिवारी, मंगल, अजय यादव, विकास कुमार अवस्थी, विकास साहू, करण ठाकुर, प्रशांत गुप्ता गुड्डू, राजू तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, अभिषेक भारत संदेश , राघवेंद्र चौहान, विनय प्रताप सिंह, इखलाक मिर्जा, पप्पू यादव, सोमदत्त साहू, राज कमल साहू, सत्येंद्र साहू, ओम प्रकाश, यश श्रीवास्तव, शिव शंकर लाला, अजय कनौजिया, पंकज जायसवाल, सुरेश त्रिपाठी, सैमसन मसीह, आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button