खबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

दो सगे भाइयों ने दो मजारें की खण्डित, पर्दों व चादरों को लगाई आग

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

दो सगे भाइयों ने दो मजारें की खण्डित, पर्दों व चादरों को लगाई आग

बिजनौर। दो अलग-अलग मजारों को दो सगे भाइयों ने क्षतिग्रस्त कर चादरों व पर्दों को आग के हवाले कर दिया। जिससे नागरिकों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों ने मामले में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

शेरकोट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित दो मजारों ग्राम घोसियोवाला की मजार व जलाल शाह वाली मजार को दो मुस्लिम भाईयो मौ.कमिल व मौ.आदिब पुत्रगण उस्मान निवासी मौ.कायस्थान कस्बा व थाना शेरकोट ने गलत बताते हुए खण्डित कर दिया तथा उनकी चादर व पर्दे को जला दिये। जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तथा मौ.कमाल को हिरासत में लिया जबकि उसका भाई आबिद फरार हो गया। पुलिस हिरासत में लिये गये आरोपी मौ.कमिल से गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आबिद की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें लगाई गई हैं।वहीं एसपी दिनेश सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस संबंध में उन्होंने बताया कि घटना के सम्बन्ध में गहनता से जाँच की जा रही है। यदि किन्हीं अन्य व्यक्तियों का घटना में संलिप्त होना पाया गया तो उनके विरुद्ध भी कडी कार्यवाही की जाएगी। विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त आदिब की गिरफ्तारी हेतु 3 टीमों का गठन किया गया है।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button