नवागत ड्रग इंस्पेक्टर उमेश कुमार भारती ने बिजनौर का संभाला चार्ज।

नवागत ड्रग इंस्पेक्टर उमेश कुमार भारती ने बिजनौर का संभाला चार्ज।
बिजनौर
ड्रग इंस्पेक्टर के
तबादले के बाद जिला बिजनौर में नवागत ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में उमेश कुमार गौतम ने चार्ज संभाल लिया है । जो कार्यवाहक ओर फार्मासिस्टो और लीगल ड्रग्स पर ईमानदारी के साथ कार्यभार संभाल रहे है ।
पत्रकारो से मुखातिब होते हुए उमेश कुमार ने बताया कि नशीली दवाइयों के अवैध व्यपार को बन्द कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । बिजनौर की सीमाएं अन्य राज्यो से जुड़े होने के चलते अन्य राज्यो से अवैध नशीली दवाइयों के आने जाने पर भी पूर्ण पेनी नजर रखी जायेगी मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया जाएगा उसकी भी मदद ली जाएगी जिले के अंदर अपने मुखबिर खड़े करने की बात कहते हुए सूचना के माध्यम से गैरकानूनी नशे के कारोबार को बन्द करने का दावा किया है
बता दें कि औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती अपनी ईमानदार छवि और तुरंत कार्रवाई करने के लिए जाने जाते है । उनका कहना है कि अगर जिले में कोई भी मेडिकल गैरकानूनी दवाएं बेचते पाए जाते है तब उन पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी
वहीं उन्होंने जनता से भी अपील की है कहीं भी आप अगर किसी मेडिकल पर नशे के कैप्सूल बेचते पाते हैं तो तुरंत ही उसकी सूचना हमें दें हम आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखेंगे
अपने शहर से अवैध नशा कारोबारियों को पकड़वाने में हमारी मदद करें अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें एक अच्छे शहरी होने का कर्तव्य निभाएं हम सदैव आपके साथ
जनपद बिजनौर से
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















