शालू सिंघल बनी तीज़ क्वीन
Bijnor-Rajesh Singhal

नजीबाबाद। कल लायंस क्लब नजीबाबाद रेनबो द्वारा तीज़ उत्सव बड़े धूम धाम और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर क्लब की सभी सदस्य बहुत आकर्षक परिधान में सोलह श्रृंगार करके आईं।सभी लायंस महिलाओं ने सर्वसम्मति से लायंस शालू सिंघल को तीज़ कवीन चुना गया।
कल शाम को लायन दिव्या तायल के निवास स्थान पर लायंस क्लब रेनबो के द्वारा तीज उत्सव धूम धाम से और बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।सभी लायंस महिलाएं आकर्षक परिधान पहनकर इस उत्सव में पहुंची।इस अवसर पर सबसे पहले समयबद्धता का उपहार लायंस दिव्या तायल को दिया गया,उसके बाद मनोरंजन के लिए तंबोला और अन्य खेल आयोजित किये गये।अंत में तीज़ क्वीन की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिस में लायंस शालू सिंघल ने बाजी मारी और तीज़ क्वीन चुनी गयी। सभी लायंस महिलाओं ने उन्हें तीज़ क्वीन का ताज पहनाया और सभी ने ढेर सारी बधाई दी।साथ ही क्लब अध्यक्षा लायन रूपम अग्रवाल और सचिव लायन रश्मि गुप्ता ने सभी सदस्यों को और क्षेत्रवासियों को भी हरियाली तीज के इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाये दी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा लायन रूपम अग्रवाल नें कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा दिये गए सभी सेवा कार्य उनके क्लब द्वारा बहुत अच्छे ढंग से पूरे किए जाते है जिस कारण लायन क्लब रेनबो नजीबाबाद का एक विशिष्ठ स्थान बन पाया है और वो आगे भी सभी सदस्यों के भरपूर सहयोग की अपेक्षा करती है। क्लब सचिव लायन रश्मि गुप्ता ने कहा कि उनका क्लब समय समय पर सेवा कार्य करता रहता है और आगे भी करता रहेगा,साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगो को सेवा कार्यो में अपना योगदान देने को कहा। तीज़ कवीन लायन शालू सिंघल ने सभी लायंस महिलाओं का हृदय की गहराइयों से सभी साथियों को धन्यवाद कहा आगे कहा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मुंह से पूर्ण कहां इमानदारी से निभाऊंगी और क्लब के मध्य से जो भी काम होंगे उसे सर्वप्रथम किया जाएगा वही शालू सिंघल ने कहा जो लोग सक्षम हैं और समाज सेवा करना चाहते हैं वह हमारे साथ जुड़ कर भी इस कार्य को कर सकते हैं और अकेले भी समाज सेवा कर सकते हैं समाज सेवा करने के लिए कोई नेता या विधायक होना ही जरूरी नहीं होता है समाज सेवा दिल से भाव से की जाती है। और अलग अंदाज में दो पंक्तिया बोली और प्रभु से सभी के लिए मंगलकामना की,-“बारिश की बूंदे इस सावन में,फैलायें चारो तरफ हरियाली। इस तीज़ के त्योहार पर सबकी परेशानी खत्म हो और आये घर-घर खुशहाली।” इस अवसर पर लायंस रजनी तागरा, लायंस सुषमा अग्रवाल,लायंस शालू सिंघल,लायंस स्वाति अग्रवाल,लायन सरस्वती जोशी,लायन नेहा,लायन पूजा,लायन शिवानी,लायन पूनम,लायन अंजू अग्रवाल और विशेष रूप से आमंत्रित मेहमान भी उपस्थित रहे।।
जनपद बिजनौर नज़ीबाबाद आईरा वार्ता विवेक अग्रवाल