कन्नौज-उत्तरप्रदेश

कन्नौज में दूषित खाना खाने से तीन बच्चों सहित 13 बीमार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज में दूषित खाना खाने से तीन बच्चों सहित 13 बीमार

  • उपचार हेतु जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज नगर के मकरंदनगर के मोहल्ला मौसमपुर मौरारा में दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित 13 लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार हेतु जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय मौसमपुर मौरारा निवासी राकेश राठौर के यहां मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया था जिसमे सुंदरकांड के बाद सभी आगंतुकों को भोजन भी कराया गया था। खाना बच जाने के कारण सब्जी को बर्फ में रख दिया गया था। राकेश राठौर का बर्फ का कारखाना है।
गुरुवार की रात में घर के लोगों ने मंगलवार की बची सब्जी खा ली जिसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई। पहले लोगों ने हल्के में लिया और घरेलू उपचार करके मरीजों को ठीक करने की कोशिश की लेकिन जब उल्टी और दस्त बंद नहीं हुई तो फिर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
जिला अस्पताल में राकेश की पत्नी अवधेश कुमारी, भाई राजेश, सीमा पत्नी राजेश, भतीजा अमित, अर्चना पत्नी अमित, अमित की दो पुत्रियां अंशिका और अनुष्का, पुत्र सक्षम, राजेश का पुत्र आदित्य, पुत्री युगिता, राजेश की भतीजी आख्या, भाभी मंजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा शक्ति बसु ने स्वयं मरीजों को देखने का काम शुरू किया। डा बसु का कहना है कि बासी खाना खाने से सभी लोग बीमार हुए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।चिंता जनक कोई बात नही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button