नगीना बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की की मांग

अधिवक्ता पर फैसला करने का नाजायज दबाव बनाने के मामले में नगीना बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पास कर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
नगीना । नगीना देहात थाना अध्यक्ष द्वारा मुजरिमों को थाने बुलाकर अपने पास बैठा कर नाश्ता कराने तथा हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अधिवक्ता पर फैसला करने के लिए नाजायज दबाव बनाने के मामले में नगीना बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पास कर पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी बिजनौर व पश्चिम उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति को भेज कर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है तथा मुजरिमों के विरुद्ध तुरंत सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। जिसको लेकर गुरुवार को सभी अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
गुरुवार को बार भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह की अध्यक्षता एवं महासचिव नरेंद्र पाल सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी के द्वारा पास किए गए प्रस्ताव कहां है कि 18 जुलाई को शाम 6:00 बजे संजीव उर्फ बब्बू, वीरेंद्र पुत्र मलखान, धर्म वीर पुत्र रघु पाल, रक्षित पुत्र राजीव अश्वनी पुत्र राजीव निवासी ग्राम हीमपुर थाना कोतवाली देहात ने नगीना मुंसफी में तैनात अधिवक्ता सानू चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी अधिवक्ता निवासी कोटकादर को कार से कुचल कर मारने का प्रयास कर रहे थे। अधिवक्ता ने बमुश्किल अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन सानू एडवोकेट को जान से मारने की कोशिश कर उसका पीछा करते रहे। अधिवक्ता बामुश्किल जान बचाकर नगीना देहात थाने रिपोर्ट लिखाने गया जिस पर थानाध्यक्ष रविंद्र भाटी ने बाद में चिक काट कर देने को कह दिया और मुलाजिमों को थाने बुलाकर उन्हें चाय नाश्ता कराया और हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर एडवोकेट शानू पर फैसले का नाजायज दबाव बनाने लगा। जिससे अधिवक्ताओं में रोष फैल गया तथा गुरुवार को सभी अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया । बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर थानाध्यक्ष नगीना देहात रविंद्र भाटी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शानू चौधरी एडवोकेट के मुकदमे को उचित धाराओं में दर्ज कर मुलजिम की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है प्रस्ताव की कॉपी पुलिस अधीक्षक, जिला अधिकारी बिजनौर व पश्चिम उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति को भेजी गई है।


















