शिव महापुराण से मिलती है मन की शांति : कथा वाचक पंडित अमित कौशिक

शिव महापुराण से मिलती है मन की शांति : कथा वाचक पंडित अमित कौशिक
महाकाल भक्त मंडल ने अंग वस्त्र भेंट कर कथावाचक को किया सम्मानित
नजीबाबाद। नगर की अग्रवाल धर्मशाला में सुचारू और निर्बाध रूप से चल रही है शिव महा पुराण कथा मे प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित अमित कौशिक जी ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव का सुमिरन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सबके जीवन में सत्यम, शिवम, सुंदरम का भाव होना चाहिए। अर्थात जो सत्य है वही श्रेष्ठ है और श्रेष्ठ ही शिव है। जो शिव है वही सुंदर है और जो सुंदर है वही कल्याणकारी है। हमारा शरीर भी चंद्रमा की तरह कभी घटता और कभी बढ़ता है, इसलिए जीवन में हमेशा शिव की आराधना और उपासना नियमित रूप से करते रहें। शिव की आराधना से ही जीवन आनंदमयी होगा। कथा के दौरान जय शिव शंकर, हर हर महादेव के जयघोष लगाने से वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। इस अवसर पर महाकाल भक्त मंडल द्वारा कथा व्यास पंडित अमित कौशिक जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महाकाल भक्त मंडल द्वारा उनकी सराहना की गई। मध्यान्ह काल 2 बजे से कथा प्रारम्भ होकर सायंकाल 7 बजे तक चली। भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ कथा विश्राम हुआ। संगीतमयी कथा में भक्तों ने भगवान के भजनों में आनन्दरस प्राप्त करते हुवे कथा श्रवण किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। पंडित हर्षवर्धन जी के सानिध्य में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा मे पंडित चेतन शर्मा, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, सागर कुमार, रोहित अग्रवाल, देवेंद्र प्रजापति, शानू, ऋषभ, प्रदीप कुमार, आयुष्मान चंद्रा, रजत महिंद्रा, पुलकित विश्नोई, राजा माहेश्वरी, अक्षय अग्रवाल, यश विश्वकर्मा, गिरीश सिंघल, संजीव माहेश्वरी आदि श्रद्धालु रहे।
महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा गर्मी से निजात के लिए मंगलवार की सुबह की गई थी पूजा अर्चना, रात से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। बारिश पड़ने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।






