प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों की परियोजनाओं के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के प्राप्त प्रस्ताव के अनुमोदन के लिये जिला स्तर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने 625 विधालयों में रूपये 3723.67 लाख के 103 कार्यों की स्वीकृति व अनुमोदन कर राज्य स्तर पर मुख्य सचिव उ0प्र0 की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति को प्रेषित करने के लिये कहा वहां से अनुमोदन के उपरांत प्रस्ताव भारत सरकार के अनुमोदनार्थ प्रेषित किये जायेंगे।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत प्राप्त सभी प्रस्तावों को राज्य स्तर पर गठित राज्य स्तरीय समिति को अनुमोदन के लिये प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे अधिकारी यह सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने बेसिक शिक्षा विभाग के 587 विधालयों में कराये जाने वाले अतिरिक्त कक्ष, कक्षा का निर्माण, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विधालय के जर्जर भवनों का पुर्ननिर्माण, सोलर पैनल, बाउण्ड्रीवाल, फर्नीचर व आरओ सिस्टम के रूपये 2846.80 लाख के 63 कार्यों, राजकीय आईटीआई बिजनौर में अतिरिक्त वर्कशाप, लैक्चर थियेटर व आईटी लैब के निर्माण के रूपये 598.63 लाख के 03 कार्यों तथा कार्यक्रम विभाग के 37 आंगनबाडी केन्द्र भवन निर्माण के रूपये 278.24 लाख के प्रस्तावों का अनुमोदन व स्वीकृति प्रदान की।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याणर्थ घोषित नये 15 सूत्रीय कार्यक्रम जो महिला एवं बाल विकास, बेसिक शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम, ग्राम्य विकास, लघु उधोग एवं खादी ग्रामोधोग,नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन से आदि विभागों से संबंधित है के संचालन व प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाता है।
इस अवसर पर माननीय विधायक चांदपुर स्वामी अग्निवेश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन सहित अन्य सदस्य व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनपद बिजनौर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल






