बिजनौर-उत्तरप्रदेश

हत्या का खुलासा,भतीजा ही निकला कातिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्लग-हत्या का खुलासा,भतीजा ही निकला कातिल
रिपोर्ट-अमीन अहमद/बिजनौर

एंकर- बिजनौर में भतीजे द्वारा की गई अपनी ही चाची की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नशेड़ी युवक द्वारा अपनी ही चाची को बुरी नियत से दबोच लिया गया था। विरोध करने पर समाज में बदनामी के डर से नशेड़ी युवक ने गला काट कर अपनी चाची की हत्या कर दी थी सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रवाना कर दी थी। जिसमें आज पुलिस ने कामयाबी हासिल कर ली है। और हत्यारे वाजिद को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

वीओ-बिजनौर पुलिस कस्टडी में खड़ा यह वाजिद है।जो नशे का आदी है। वाजिद गांव सत्तारवाला थाना नगीना देहात का रहने वाला है। वाजिद की पत्नी लगभग 5 माह पूर्व वाजिद को छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद वाजिद लगा लगातार नशे की ओर बढ़ता गया वही कल रात वाजिद अपनी छत पर सोया हुआ था सोते समय वाजिद के मन में हैवानियत आई और अपनी पड़ोसी चाची के घर में छलांग लगा दी और उसको बुरी नीयत से दबोच लिया वाजिद की चाची हाजरा ने जब इसका विरोध किया तो वाजिद ने धारदार हथियार से अपनी चाची हाजरा का गला काट दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया सुबह होते ही मोहल्ले में वारदात से सनसनी फैल गई सूचना पर बिजनौर सरकारी अमला मौके पर पहुंचा और आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था।जिसमें आज बिजनौर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन भी आरोपी को त्रिलोकवाला तिराहे से गिरफ्तार और वाजिद के पास से जंगल में छुपाया गया छूरा भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजने की बात कही है।

बाईट-राम अर्ज एसपी ग्रामीण बिजनौर।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button