रविकान्त गोयल बने भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रविकान्त गोयल बने भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट
मथुरा। भारतीय व्यापार मण्डल के संगठन विस्तार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जनमेजय ने संगठन का विस्तार करते हुए भाजपा नेता रविकान्त गोयल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शुक्रवार को रविकान्त गोयल के कैम्प कार्यालय में व्यापारी बैठक में आये भारतीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयों नें संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुये रविकान्त गोयल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साथ में उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनानें का निर्णय लेकर उनको नियुक्ति पत्र सौप कर बधाई दी। भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि भारतीय व्यापार मण्डल अपने सफलतम तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है और निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी का परिणाम है कि देश के 18 प्रदेशों में भारतीय व्यापार संगठन का विस्तार हो चुका हैं। रविकान्त गोयल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी क्योकि रविकान्त गोयल ने सामाजिक व राजनैतिक संगठनों में रहते हुये हमेशा अपने पदो को जिम्मेदारी के साथ निभाते रहे है। आज भी वह अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के प्रदेेश महामत्रीं तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन उप्र के जनपद मथुरा के मुख्य संरक्षक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल के साथ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जन्मेजय साथ में पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष योगेश अहलावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर व्यापार संगठन से जुड़े तथा राजनैतिक एवं समाजिक लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुऐ नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविकांत गोयल को बधाई दी।


















