भीषण गर्मी के चलते वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने फल एवं कोल्ड ड्रिंक्स वितरित किए

भीषण गर्मी के चलते वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने फल एवं कोल्ड ड्रिंक्स वितरित किए
अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट
नजीबाबाद। वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने नगर के बस स्टैंड पर फल एवं कोल्ड ड्रिंक्स वितरित किए, जिससे लगभग 500 लोगों को राहत पहुंची। सदस्यों में रूमान खालिद, मौ शौकीन, मौ आशकार, फुरकंद अली, मौ इमरान, शादमान अनीस, रय्यान खालिद, हम्माद खालिद आदि ने मिलकर राहगीरों , रिक्शा चालकों , दुकानदारों , विद्यार्थियों आदि की सेवा की और भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु सतयुग आगमन एवं अखण्ड भारत के विषय में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। सदस्यों ने बताया कि वर्क संस्था पिछले 35 वर्षों से पूरे विश्व में बिना किसी भेदभाव के विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यों में प्रगतिशील है । सदस्यों ने अपील करते हुए सर्व समाज को एक दूसरे की सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया ।
















