बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

बारिश होने से गर्मी से मिली राहत
नूरपुर।सोमवार को बारिश होने से आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिली है। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया। बीते कई दिनों से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था। जिससे भीषण गर्मी शरीर को झुलसा रही थी।सोमवार देर शाम को बादल घिर कर आए और बारिश हुई।ओर कुछ देर तक हल्की बारिश होती रही। बारिश होने और ठंडी हवा चलते से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली।सोमवार को अच्छी बात यह रही आसमान में बादल छाए रहे। जिससे धूप का प्रकोप नहीं रहा। उधर, बारिश होने से कुछ जगहो पर हल्हा जल भराव हुुआ।वही शहीद तिराहा स्थित मुख्य रोड पर नाले के काम होने के कारण पानी भरने से राहगीरों को थोड़ी परेशानी हुई। दूसरी ओर से बारिश से फसलों को भी लाभ पहुंचा है। गर्मी से झुलस रही हरे चारे और ईंख की फसल को लाभ पहुंचा। साथ ही बारिश से बागबहार के ठेकेदार भी खुश नजर आए। और फसल भी जल्द पकेगी।
रिपोटर विकास सिंह


















