नूरपुर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

नूरपुर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने रखी मांग
नूरपुर।नगर के जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है। सोमवार को नूरपुर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश के 22 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में यह अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ने 400 से अधिक जिला मुख्यालयों पर धरना देगा और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।जिला अध्यक्ष कमलजीत नूर ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को पूरा करने के लिए आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व एक केंद्रीय मंत्री सहित 125 सांसदों का समर्थन भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार जनसंख्या बढ़ने के कारण देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है। बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को तुरंत पास किया जाये।देश के 400 से अधिक मुख्यालयों पर सौंपा ज्ञापन।ज्ञापन सौंपने के बाद जिला अध्यक्ष कमलजीत सिंह नूर ने बताया कि 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देश भर के 400 से अधिक जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया है।ज्ञापन देने वालों उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह,सभासद संजीव जोशी,नरेश मुनीम,सर्वेश कुमार,हरभजन सिंह अमन,महामंत्री नवदीप चौधरी,मास्टर नरेश कुमार,बल्लू यादव,सुमित शर्मा,अंकित कुमार धर्मवीर सिंह,दुष्यंत कुमार,आदी मौजूद रहे
रिपोटर विकास सिंह


















