भाकियू नेकी किसानों की समस्या को लेकर एक बैठक जिलाधिकारी के नाम दिया एक ज्ञापन

भाकियू नेकी किसानों की समस्या को लेकर एक बैठक जिलाधिकारी के नाम दिया एक ज्ञापन
अफजलगढ़़। भाकियू अराजनैतिक की एक बैठक ब्लाक अफजलगढ़़ के डबाकरा हाल में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित की गई। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन डीएम बिजनौर के नाम एडीओ पीपी सुरेंद्र सिंह को सौंपा। वही ब्लाक अध्यक्ष महल सिंह द्वारा ब्लाक के महत्वपूर्ण पदों पर छह लोगों की नियुक्ति की गई। भाकियू अराजनैतिक की एक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक कासमपुरगढ़ी के डबाकरा हाल में आयोजित की गई। जिसमें किसानों से सम्बंधित जंगली जानवरों की रोकथाम, कटौती, जर्जर तार की मरम्मत, लो वोल्टेज, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने आदि समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि उनकी समस्याओ के निराकरण को लेकर शासन का उदासीन रवैया नही बदला तो संगठन आंदोलन के लिए विवश होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। भाकियू अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन डीएम बिजनौर के नाम एडीओ पीपी सुरेन्द्रर सिंह को सौंपा। एडीओ पीपी सुरेंद्र सिंह ने विश्वास दिलाया कि जल्दी ही उनकी समस्याओ को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। संगठन के जमीनी स्तर पर विस्तार की दृष्टि से विरेन्द्र सिंह को ब्लाक महासचिव राजकुमार सिंह सादकपुर व जसवंत सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया। रामप्रसाद सिंह को ग्राम अध्यक्ष नाबका,सतनाम सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष मौहम्मदपुर राजौरी,अरविंद कुमार को न्याय पंचायत अध्यक्ष आसफाबाद चमन बनाया ओर उनसे संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व संचालन राजकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सरदार महल सिंह के अलावा दर्शन सिंह फौजी,विरेन्द्र सिंह,बूटा सिंह,होरी सिंह,राम बहादुर सिंह,हरी सिंह, गुरूदेव सिंह तथा हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।
जनपद बिजनौर अफजलगढ़
आईरा वार्ता हीनू कुंवारी


















