यातायात पुलिस ने किया जागरूक

यातायात पुलिस ने जागरूक भी किया और चालान भी किया ताकि लोग जागरूक हो पर यातायात नियमों का पालन करें
मुज़फ्फरनगर
यातायात के नियमों के मामले में अक्सर देखा जाता है कि लोग सहयोग वादी दृष्टिकोण नहीं अपनाते तथा यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करने से बचते हैं या फिर उल्लंघन करने पर भागते हैं ऐसा ही एक उदाहरण मीनाक्षी चौक पर देखने को मिला जब तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे जब यातायात कर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ भाड़ होते हुए भी तेजी के साथ दौड़ पड़े ऐसे में कोई दुर्घटना भी हो जाती है तो फिर दोषी यातायात कर्मी को बनाया जाता है हालांकि यातायात कर्मी ने इन तीनों को पकड़ लिया और चालान की प्रक्रिया अपनाई हमे सहयोग वादी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए ताकि यातायात के नियमों के अनुपालन में हमें दिक्कत ना हो।
जनपद मुजफ्फरनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















