नशे के कारोबार को जड़ से खत्म कर युवाओ को तबाही से बचाने का कर प्रयास

शाहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव व उपनिरीक्षक मोहित तेवतिया अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म कर युवाओ को तबाही के रास्ते से बचाने का कर रहे हैं प्रयास
मीरापुर बाईपास चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया के द्वारा लगातार सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्यों को दिया जा रहा अंजाम
मुज़फ्फरनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल मार्ग निर्देशन मय थानाध्यक्ष शाहपुर राधेश्याम यादव व मीरापुर बाईपास चौकी प्रभारी मोहित कुमार तेवतिया नशे के खिलाफ अभियान चलाते हैं रहते हैं और ऐसे नशे के सौदागरों को जेल की हवा खिलाते हैं जो समाज में अवैध नशे का कारोबार कर युवाओं का जीवन बर्बाद करते हैं।मीरापुर बायपास चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया के द्वारा लगातार सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्यों को अंजाम दिया जाता रहा है और अपराधियों को उन्हीं के अंदाज में जवाब भी देते हुए नजर आते हैं लेकिन आज उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अवैध नशा का कारोबार करोगे तो बख्से नहीं जाओगे क्योंकि मोहित कुमार तेवतिया को पता है कि नशा लोगो की जीवन मे बड़ी तबाही लाता हैं और इस अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म कर युवाओ को तबाही के रास्ते से बचाया जा सकता हैं इसी लिए मोहित तेवतिया नशे के कारोबार करने वालो पर पैनी नजर रख उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।आज भी शाहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के नतृत्व में मीरापुर बाईपास चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व उनकी टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ सहित
बरवाला गेट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पकड़े गये अभियुक्त का नाम रामकुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम साँझक थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है।पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर जेल भेज दिया हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















