म्हारी छोरी छोरा ने कम हैं के आप भी जानकर दबा लेंगे दांतो तले उंगलियां

म्हारी छोरी छोरा ने कम हैं के आप भी जानकर दबा लेंगे दांतो तले उंगलियां
एक सार्थक फिल्मी डायलॉग, जिसका उद्देश्य आधी आबादी के मन मस्तिष्क में सकारात्मक उर्जा प्रवाह बढ़ाना था ताकि लड़कियां खुद को कम न समझें और हर उस क्षेत्र में अपने वर्चस्व का झंडा
बुलंद करें जिसमें पुरुष समाज खुद का एकाधिकार जताता है
‘इरादा अच्छा था लेकिन
अर्थ का अनर्थ करती आधी आबादी की कुछ ब्रांड एम्बेसडर ने किसी और ही फील्ड में धावा बोल दिया
ताजा मामला ज्वालापुर क्षेत्र का है जहां आज दिन में तीन युवकों संग दो युवतियां ने शराब की मदहोशी में “बिना किसी की परवाह किए” जमकर बवाल काटा।
नारी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच हरिलोक तिराहे के पास मचा ये बवाल जब जनता से देखा न गया तो किसी महानुभाव ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने डॉक्टरी करवाई तो पुष्टी हुई कि सभी ने जमकर जाम लड़ाए भी और गटके भी। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने की वजह से फिलहाल सभी पुलिस के मेहमान हैं जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी ताकि निकट भविष्य में इनके जैसा उत्पात मचाने की कोई भी हरकत ना करें उनकी गलती से लोग सबक लें
कह तो रहे हैं कि “छोड़ दो ! हम नादान हैं गलती हो गई” लेकिन इनकी हरकतें देखकर विश्वास किसी को नहीं हो रा
नाम पता अभियुक्त
1- राहुल निवासी सेक्टर-31 फरीदाबाद, हरियाणा
2- अभि निवासी सेक्टर-31 फरीदाबाद, हरियाणा
3- सागर निवासी नई बस्ती गुड़गांव, हरियाणा
4- निवासी सेक्टर 12 गुड़गांव, हरियाणा
5- निवासी सेक्टर 19
झाड़सा, हरियाणा
उत्तराखंड हरिद्वार ज्वालापुर आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















