खुद अकेले निकल चलो, कारवां अपने आप जुड़ता जाएगा : अभिनव अग्रवाल

खुद अकेले निकल चलो, कारवां अपने आप जुड़ता जाएगा : अभिनव अग्रवाल
गौ सेवा एवं पौधारोपण कर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने मनाया संगठन का 9वां स्थापना दिवस
नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 9वां स्थापना दिवस के अवसर पर वैश्य समाज के लोगों द्वारा नगर में स्थित गौशाला में गायों की सेवा कर चारा खिलाया एवं मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने बताया की अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एक सामाजिक संस्था है। जिसकी शुरुआत पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदास अग्रवाल जी ने की थी। यह संगठन विश्व भर में फैले वैश्य समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है एवं उनके हितों के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने बताया की देखते ही देखते अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने एक विशाल स्वरूप प्राप्त कर लिया। जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने संगठन को जनपद बिजनौर में और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संभव है कि सभी वैश्य सदस्यों की राजनैतिक विचारधारा अलग-अलग हों, परंतु जब हम संगठन के बैनर तले बैठें, तो हमें पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वैश्य हित में सोचने की आवश्यकता है। वैश्य नेता चाहे किसी भी दल में हों हमें उनका सहयोग करना चाहिए एवं उनसे समाज हित में कार्य लेना चाहिए। उन्होंने वैश्य समाज की सभी उपजातियों के सदस्यों को संगठन से जोड़ने की बात कही और संगठन की सक्रियता बनाए रखने के लिए हम सबको मिल जुलकर कार्य करने तथा समाज के लिए रचनात्मक कार्य करने की भी बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, अक्षय कुमार अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, चित्रांश अग्रवाल, डॉ अभय गोयल, अमित सिंघल, रजत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, हिमांशु तायल, राजा माहेश्वरी, आयुष बंसल, दीपक गुप्ता आदि रहे।




























