कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अफजलगढ़़। गांव कादराबाद में स्थित नवाबपुरा तुरतपुर मार्ग पर कार अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढों में गिरने से पलट गए
जिसमें ड्राइवर सहित चार लोग चोटिल हो गई। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जनपद मेरठ के मवाना निवासी निवासी विरेन्द्र सिंह पुत्र मांगे सिंह अपनी कार से रिश्तेदारी में अफजलगढ़़ क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में प्रकाश सिंह के यहां जा रहे थे इस दौरान देर शाम नवाबपुरा तुरतपुर मार्ग के समीप पंहुचते ही विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास करते हुए कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। जिसके चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा विरेन्द्र सिंह, ड्राइवर मोहित,सुशील तथा गुड्डन घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया।
जनपद बिजनौर अफजलगढ़
आईरा वार्ता हीनू कुंवारी




























