उत्तराखंड

आर्मी के जवान और पुलिस के बीच हाथापाई आर्मी की गाड़ी पुलिस सब इंस्पेक्टर की गाड़ी से टकरा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-रूड़की मार्ग पर आर्मी के जवान और पुलिस के बीच उस समय हाथापाई हो गई जब आर्मी की गाड़ी पुलिस सब इंस्पेक्टर की गाड़ी से टकरा गई। इसी बात को लेकर दरोगा और आर्मी के जवानों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लोगो का हुजूम इकठ्ठा हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ आर्मी के जवानों के पक्ष में नारेबाजी करने लगी।

जबकि दरोगा और कांस्टेबल आर्मी की गाड़ी को रोककर खड़े हो गए। इसी बीच दरोगा और आर्मी के जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही भीड़ ने आर्मी की गाड़ी को वहां से भगा दिया। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह बिष्ट अपनी निजी कार से रुड़की से भगवानपुर लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी कार रामनगर के समीप पहुँची तो पीछे से आ रही आर्मी की गाड़ी से साइड लग गई जिसमे दरोगा की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दरोगा ने आर्मी की गाड़ी को रोकते हुए कार्रवाई की बात कही जिसके बाद आर्मी के जवानों और दरोगा के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की में बदल गई। जहां हंगामा होता देख लोगो का हुजूम इकठ्ठा हो गया
मामले में दरोगा अनिल बिष्ट ने बताया कि वह रुड़की कोर्ट से रिमांड लेकर भगवानपुर थाने जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी में आर्मी की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी,जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बदसुलूकी की है। भीड़ ने भी उन्हें भगाने का काम किया है।मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

उत्तराखंड रुड़की
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button