बिजनौर-उत्तरप्रदेश

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में किया पैदल मार्च

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अफजलगढ़़। आगामी त्यौहारों को लेकर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च किया गया।

पैदल मार्च के दौरान लोगों को पुलिस की मौजूदगी का अहसास कराते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भी अहसास कराया। शनिवार की देर सांय कोतवाली अफजलगढ़ प्रांगण से पैदल फ्लैग मार्च शुरू हुआ पैदल फ्लैग मार्च मौहल्ला बेगम सराय,नायक सराय,सब्जी मंडी,होली चौक, पीएनबी तिराहे,कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग से होते हुए कोतवाली प्रांगण में सम्पन्न हुआ। आगामी त्यौहार ईदुल अजहा को लेकर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ अफजलगढ़ नगर में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान नगर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए शीघ्र ही स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा पैदल गस्त के दौरान जनता में कानून के प्रति विश्वास दिलाने और अपराधियों में खौफ पैदा करना है। वही पैदल गश्त समापन के बाद जसपुर तिराहे अफजलगढ़ में संघन चैकिंग अभियान चलाया गया जहां चार पहिया वाहनों को चैक किया गया। इस अवसर पर पैदल फ्लैग मार्च में एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा,कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार, एसआई ओमवीर सिंह यादव,महिला सब इंस्पेक्टर काजल तेवतिया,हेड कांस्टेबल हीरा लाल, कांस्टेबल राहुल चौधरी, कांस्टेबल सचिन कुमार, अरुण कुमार पुलिस फोर्स आदि उपस्थित रहे।
जनपद बिजनौर अफजलगढ़
आईरा वार्ता हीनू कुंवारी

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button