जुमे की नमाज को लेकर सीओ समेत पुलिस ने किया पैदल मार्च

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर अमन कुमार
जुमे की नमाज को लेकर सीओ समेत पुलिस ने किया पैदल मार्च
मस्जिदों के पास शांति एवं सुरक्षा को लेकर रखी गयी नजर
बेवर।
जुमे की नमाज को लेकर बेवर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। जुमा की नमाज से पहले नगर में स्थित मस्जिदों सहित आसपास शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।किसी भी आपात स्थित से निपटने को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
नगर में ट्रेनी क्षेत्राधिकारी मैनपुरी संतोष कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था देखी।
सीओ संतोष कुमार लगातार नगर में भ्रमण करके पैदल गश्त करते हुए जुमा की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये रहे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पैदल गश्त करने के साथ ही अलग-अलग टीमों में दो ड्रोन कैमरों के साथ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से प्रशासन व पुलिस के अधिकारी धर्म गुरुओं के साथ बैठक करके नमाज के बाद किसी तरह एक जगह इकट्ठा नहीं होने, किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करने के बारे में बता चुके हैं। धर्म गुरुओं को बताया गया कि नगर सहित पूरे जिले में धारा 144 लागू है। किसी तरह के प्रदर्शन, जुलूस आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।


















